HomeUncategorizedयमुना और गंगा का जलस्तर पहाड़ों पर बारिश से फिर बढ़ेगा

यमुना और गंगा का जलस्तर पहाड़ों पर बारिश से फिर बढ़ेगा

प्रयागराज। यमुना और गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी। गंगा में तो दो-तीन दिनों में ही जलस्तर में बढ़ोतरी के आसार हैं। राहत की बात यह है कि दोनों नदियों में पोछे से एक साथ पानी नहीं आ रहा लेकिन पहाड़ों पर बारिश व गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला कुछ दिन जारी रहा तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

हथिनी कुंड बैराज से सोमवार से ही 2.38,751 क्यूसेक पानी आ रहा है। इस पानी के यहां चार-पांच दिनों में पहुंचने के आसार हैं। इससे यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर की बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।

वहीं गंगा में भी कानपुर बैराज से 3.77 लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। पहाड़ों पर लगातार बारिश से इसमें बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इसके अलावा उत्तराखंड में राम गंगा नदी भी उफान पर है। इन वजहों से दो से तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में एक से डेढ़ मीटर तक बढ़ोतरी के आसार हैं। इसका असर मंगलवार को दिखने भी लगा। सिंचाई विभाग की शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा के जलस्तर में प्रति । घंटा एक सेमी की कमी दर्ज की गई जबकि सोमवार को तीन सेमी से ऊपर था।सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि गंगा और यमुना में पीछे से एक साथ पानी नहीं आ रहा। इससे कुछ राहत की उम्मीद हैं लेकिन अभी बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता। राजस्थान एवं पहाड़ों पर हो रही बारिश पर आगे के हालात निर्भर करेंगे। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार सिंह का कहना है कि जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी लेकिन बहुत चिंता की बात नहीं है। जलस्तर में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होने के आसार नहीं है।प्रयागराज। जलस्तर में बढ़ोतरी से कछारी इलाके में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें एक बार फिर बाढ़ की चिंता सता रहीं है। इसकी वजह से निचले इलाके के ज्यादातर परिवारों ने तो प्रथम तल से सामान भी नीचे नहीं किया है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से बचाड़ा के शिव मंदिर के पास की बस्ती में सबसे पहले पानी पुसता है। बेली कछार, नेवादा के निचले इलाके में भी लोगों ने घर बनवा लिए हैं और खतरे के निशान के काफी नीचे जलस्तर होने पर ही इन बस्तियों में पानी घुस जाता है। ऐसे में इन बस्तियों के लोगों को बाढ़ का डर ज्यादा सता रहा है। बाड़ा के शिव मंदिर के पास रहने वाले राजेश यादव का कहना है कि समाचार में लगातार आ रहा है कि पहाड़ों तथा राजस्थान में लगातार तेज बारिश हो रही है। अब तो प्रशासन की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अभिषेक सिंह का कहना है कि पानी कितना आएगा यह तो कोई नहीं बता रहा लेकिन जलस्तर में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।  

प्रयागराज।  जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी के आसार को देखते हुए प्रशासन प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह की ओर से बाद संभावित क्षेत्रों के एसडीएम तथा अन्य सभी संबंधित विभागों को पत्र लिखकर तैयारी पूरी रखने के लिए कहा गया है। विनीता सिंह का कहना है कि जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट किया गया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments