प्रयागराज।इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विज्ञान परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं जनसामान्य को नई शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों, इसके महत्व और शिक्षा जगत में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों से अवगत कराया गया।इस मौके पर अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. एसआई रिजवी, कुलसचिव प्रो. आशीष खरे, वित्त अधिकारी डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव,एनईपी सारथी समन्वयक डॉ. सीमांत श्रीवास्तव, रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मणि, प्रो. पीके सिंह, डॉ. रोहित मिश्रा,डॉ. अरूप आचार्य, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. तुलिका मालवीय, डॉ. विवेक यादव, डॉ. सोमेन साहा आदि मौजूद रहे।
