यूपी में अब आई परिषदीय स्कूलों की खुलने की बारी
कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के सारे स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। जिनकी ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी लेकिन जैसे-जैसे कोरोना का कहर कम हुआ, वैसे ही वैसे सरकार के द्वारा स्कूल खोलने की कवायद शुरू हो गई।
इसी तरह प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को खोले जाने की बात चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग 15 अगस्त से खुल रहे माध्यमिक विद्यालयों में कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के बाद 1 सितंबर से परिषदीय स्कूल खोलने का निर्णय कर सकता है।
इसी के तहत परिषदीय स्कूलों में ग्राम विकास और पंचायती राज विभाग की मदद से साफ-सफाई ,सैनिटाइजेशन और कक्षाओं में स्वच्छता के प्रबंध करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि अगर संक्रमण की स्थिति नियंत्रित रही तो परिषदीय स्कूलों को भी 50% क्षमता के साथ एक सितंबर से खोला जाएगा लेकिन इसकी स्थिति का आकलन विभाग करेगा।
Samiksha
