उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के एक करोड़ छात्रों के लिए तमाम सुविधाएं देने की घोषणा की है।
विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बीयोगी ने गुरूवार को कहा कि उनकी सरकार ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट उपलब्ध कराएगी। इसके लिए बजट में तीन हजार करोड़ रूपए का प्राविधान किया गया है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा भत्ता और स्काॅलरशिप भी दी जाएगी।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी और संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए 3 हजार करोड़ का एक विशेष कोष तैयार किया जा रहा है ।इसमें कॉर्पोरेट समूह, विभिन्न वित्तीय संस्थाओं और विश्वविद्यालयों का भी योगदान होगा।
Samiksha
