स्मार्ट सिटी योजना के तहत कलश के आकार का होगा हाईटेक ऑडिटोरियम प्रयागराज शहर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आने वाले नवरात्र के मौके पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत एक हाईटेक ऑडिटोरियम का शिलान्यास होने जा रहा है।
इस ऑडिटोरियम में पंद्रह सौ लोगों की व्यवस्था होगी ।जिसके लिए 12 हज़ार गज जमीन दी गई है। करीब 32 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ऑडिटोरियम का निर्माण 18 महीने में पूरा होने की योजना है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चौथम लाइन एनसीसी मैदान के बगल की अपने कीमती 12 हज़ार वर्ग मीटर जमीन स्मार्ट सिटी कंपनी को दी है। पीडीए ने चंडीगढ़ की एक आर्किटेक्ट कंसलटेंट कंपनी से डीपीआर तैयार करा लिया है। जिले का पहला सरकारी और सबसे बड़ा ऑडिटोरियम वास्तुकला का अद्भुत नमूना होगा। इस ऑडिटोरियम को कलश का स्वरूप देने की डिजाइन तैयार की गई है।
ऑडिटोरियम की दीवारों पर नक्काशी और चित्रकारी भी की जाएगी। जिससे इसकी भव्यता में चार चांद लग जाएंगे। नए ऑडिटोरियम में चारों तरफ हरियाली विकसित की जाएगी। फूड कोर्ट, आधुनिक रसोई के साथ एक फूड काउंटर के साथ जन सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस ऑडिटोरियम में एक साथ दो सौ कार पार्किंग की अंडर ग्राउंड व्यवस्था की जाएगी।
Samiksha
