तेल अवीव/दुबई। ईरान और इसाइल के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है। इस्माइली हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख समेत तीन और शीर्ष अधिकारी भी मारे गए। ईरान ने भी इस्राइल के तेल अवीव और बंदरगाह शहर हाइफा पर रातभर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हुए हैं। कई इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
इस्राइल का दावा है कि उसने ईरान की दो तिहाई से ज्यादा वायु रक्षा और मिसाइल प्रणालियों को ध्वस्त कर उसक्के आधे से अधिक आसमान पर नियंत्रण कर लिया है। इस्राइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने बताया कि ईरानी वायु रक्षा व मिसाइल प्रणालियों को इस हद तक कमजोर कर दिया कि हमारे लड़ाकू विमान अब किसी बड़े खतरे का सामना किए बिना तेहरान के ऊपर उड़ान भर सकते हैं। अब पश्चिमी ईरान से तेहरान तक आसमान हमारे विमानों के नियंत्रण में हैं।
‘सेना ने रातभर के अभियान में ईरान के सतह से सतह पर मार करने वाले 120 से अधिक मिसाइल लांचर नष्ट कर दिए।
