Homeअपराधखुल्दाबाद के अटाला मोहल्ले में बेखौफ बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर की बमबाजी 

खुल्दाबाद के अटाला मोहल्ले में बेखौफ बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर की बमबाजी 

प्रयागराज। खुल्दाबाद के अंटाला मोहल्ले में बेखौफ बदमाशों ने रविवार रात दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। रात 11 बजे के करीब रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने बमबाजी कर सनसनी फैला दी। हमले में रेस्टोरेंट के दो कर्मचारी बाल-बाल बचे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

 

बशर जीटीबी नगर करेली के रहने वाले हैं। वह अटाला स्थित सुलेमान कॉम्पलेक्स में ओरहान शोरमा हाउस नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रात 10:50 बजे रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन से चार युवक आए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी और अगले ही पल बम से हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने रेस्टोरेंट में एक के बाद एक कुल तीन बम चलाए, फिर भाग निकले। सूचना पर 112 नंबर और स्थानीय थाने की फोर्स आई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट गई। रेस्टोरेंट मालिक ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है।

 

भीतर भाग कर बंद किया शटर, बची जान : बमबाजी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें सबसे पहले रेस्टोरेंट के दो कर्मचारी दिखाई देते हैं।अचानक एक कर्मचारी भीतर भागकर शटर बंद कर लेता है। तभी बदमाश पहला बम फेंकते हैं, जिससे जोरदार धमाका होता है। अगले ही पल शटर खोलकर भीतर मौजूद कर्मचारी बाहर रोटी बेल रहे साथी कर्मचारी को भी अंदर खींच लेता है। इसी ‘दौरान बदमाश एक के बाद दो और बम फेंकते हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments