रणवीर सिंह ने शुरू की अपने पहले टीवी शो की शूटिंग
महामारी की दूसरी लहर के बाद तेजी से सामान्य हो रही मुंबई की जिंदगी के बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने भी शूटिंग शुरू कर दी है ।
उन्होंने मुंबई के एक स्टूडियो में शूटिंग के लिए तैयार होते देखा गया। कलर्स चैनल ने इस बार मानसून में अपना सबसे बड़ा तुरुप का पत्ता फेंकने का मन बना लिया है ।हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह इस चैनल पर अपना एक खास शो लेकर आने वाले हैं।यह शो अगले महीने से शुरू होने वाला है। रणवीर सिंह ने जो शूटिंग की है वह इसी शो के लिए है ।रणबीर को बारिश की बूंदों के बीच पीले रंग की जैकेट पहने हुए अपनी कार से निकलकर स्टूडियो में घुसते हुए कैमरे में कैद कर लिया ।रणबीर ने कलर्स चैनल के एक गेम शो का होस्ट बनने के लिए हां कर दी है ।
सीरीज का नाम “न्यू बिग रियलिटी सीरीज” है और रणवीर का छोटे पर्दे पर बतौर होस्ट यह डेब्यू होगा। यह शो प्रतिभागियों के सामान्य ज्ञान की परीक्षा लेगा लेकिन यहां कौन बनेगा करोड़पति की तरह सवाल नहीं पूछा जाएगा ।बल्कि होस्ट अपने प्रतिभागियों को कुछ तस्वीरें दिखाएगा 12 राउंड वाले इस शो के विजेता को ₹50000000 का इनाम मिलने वाला है ।शो में लाइफ लाइन भी होगी और सवालों का जवाब देने के लिए प्रतिभागियों कि कुछ दूसरे तरीके से भी मदद की जाएगी। छोटे पर्दे पर रणबीर की एंट्री को लेकर उनके करीबी खासे उत्साहित है।
Samiksha
