Homeप्रदेशअगस्त से शुरू हो सकती है ऑफलाइन पढ़ाई, मांगी जा रही है...

अगस्त से शुरू हो सकती है ऑफलाइन पढ़ाई, मांगी जा रही है सहमति

अगस्त से शुरू हो सकती है ऑफलाइन पढ़ाई, मांगी जा रही है सहमति
कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग अगस्त से ऑफलाइन पढ़ाई की शुरुआत करने पर विचार कर रहा है।

पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए विभाग छात्रों के अभिभावकों से सहमति मांग रहा है। स्कूलों को सहमति पत्र का प्रोफार्मा और लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही शिक्षा विभाग शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। कोरोना संक्रमण नियंत्रित होते ही ऑनलाइन चल रही शिक्षण व्यवस्था को फिर से ऑफलाइन पद्धति पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। परिस्थितियां इस तरह से और सामान्य होती चली गई तो अगस्त से माध्यमिक विद्यालयों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने के लिए बोर्ड अभिभावकों के मन की बात जानने में जुटा है। उनसे ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने पर सहमति मांग रहा है। यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों को सहमति पत्र का प्रोफार्मा और लिंक भेजते हुए निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों से जल्द सहमति ले। अभिभावकों का जो भी जवाब होगा ,उसे स्कूल को लिंक पर अपलोड करना होगा।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments