इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, पीयूसीएल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, नागरिक समाज के संयोजक सहित विभिन्न संगठन से जुड़े आदरणीय रवि किरण जैन साहब की श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आज नागरिक समाज के द्वारा 2 मार्च 2025 को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने ढंग से उनके संस्मरण सुनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्य वक्ता श्री टीपी सिंह ने जैन साहब के बीते हुए पल को याद किया तथा कानून के क्षेत्र में उनसे पाए हुए अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने देश की स्थिति पर चिंता व्यक्त की तथा कहा कि समाज को जैन साहब के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।
एक तरफ डॉक्टर आशीष मित्तल ने जैन साहब के द्वारा किए गए राजनीतिक-सामाजिक काम को विस्तार से बतलाया गया, दूसरी तरफ वरिष्ठ अधिवक्ता के के राय के द्वारा राजनीतिक सामाजिक काम के अलावे व्यक्तिगत रूप से उनके साथ बताए गए जीवन पर भी प्रकाश डाला। उसी क्रम में जफर वख्त,
वरिष्ठ साथी सीमा आजाद जी ने भी जैन साहब के साथ बिताए गए व्यक्तिगत,सामाजिक आदि अनुभव को साझा किया। कामरेड अविनाश मिश्रा, प्रोफेसर राजेंद्र कुमार, विनोद चंद्र दुबे, राजवेंद्र सिंह ने भी अपनी बात रखी।
पिछले पांच दशक से लगातार दोस्त के रूप में तथा लोहिया विचार मंच के सहभागी के रूप में उनके प्रिय मित्रों श्री विनय कुमार सिन्हा तथा श्री नरेश सहगल जी ने भी भावुक संस्मरण सुनाया। नागरिक समाज के उपरोक्त दोनों संरक्षक सदस्य के अलावे नागरिक समाज के अन्य वरिष्ठ संरक्षक कामरेड हरिश्चंद्र द्विवेदी ने भी जैन साहब को अश्रुपुर श्रद्धांजलि दी।
अपनी बात रखने वाले उपरोक्त साथी के अलावे इस सभा में फरमान नकवी, सुरेंद्र राही विनोद विक्रम सिंह परिमल जी,विश्वेष राजारत्नम, अनंत बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, मोहम्मद सईद सिद्दीकी, मंजू शुक्ला, राजीव कुमार, जेपी श्रीवास्तव, अनुराग राय, विनोद सैलानी, हीरालाल, राजकुमार पथिक, पवन यादव, संजय निषाद, सुरेश निषाद, रामफल कुशवाहा, अमरचंद, छोटेलाल, संतराम कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद, नंदलाल गुप्ता, राम यश यादव, शेषमणि यादव, चित्तजीत मित्रा, सतपाल सिंह, आरके सिंह, विश्व विजय जी, सुनील शुक्ला, प्रकृष मालवीय सद्दाम अंसारी, प्रदीप ओबामा, डॉ कमल उसरी,डॉक्टर निधि मिश्रा दिनेश यादव किरणजी, विनोद विक्रम सिंह प्रमोद कुमार आरपी कनौजिया जी विनोद विक्रम सिंह, प्रमोद कुमार, आरपी कनौजिया आनंद धिल्डियाल, रमेश यादव,ऋषेश्वर उपाध्याय,सुनीता शाह, रामचंद्र चंचल, चंद्र प्रकाश,राजकुमार जी,राय साहब यादव, मयंक श्रीवास्तव, प्रभाकर तथा मनीष सिन्हा सहित अन्य साथी भी उपस्थित थे
