HomeUncategorizedराज्यकीय बालिका इंटर कॉलेज विजेता अंडर _14 कबड्डी में

राज्यकीय बालिका इंटर कॉलेज विजेता अंडर _14 कबड्डी में

प्रयागराज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को केपी इंटर कॉलेज में बालक-बालिका अंडर 14. 17. 19 नगर उत्तर कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें 21 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालिका में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजेता रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में सिविल लाइंस स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने नारायणी आश्रम बालिका इंटर कॉलेज को फाइनल मुकाबले में 15-4 से हरा दिया।अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में केपी इंटर कॉलेज ने नारायणी बालिका आश्रम इंटर कॉलेज को 30-5 से हरा दिया। अंडर-14 बालक वर्ग में केपी इंटर कॉलेज ने पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी को मात दी।अंडर-17 बालक वर्ग में केपी इंटर कॉलेज ने मनौरी के पब्लिक इंटर कॉलेज को 19-15 से पराजित किया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में केपी इंटर कॉलेज ने एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज को 21-20 से पराजित कर दिया।निर्णायक की भूमिका में नितिन पटेल, अजीत, तुषार, धनराज और राज विजय रहे।उद्घाटन समारोह में कटरा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत नृत्य और केपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पारंपरिक लोक नृत्य कजरी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मेयर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कायस्थ पाठशाला चौधरी. जितेंद्र नाथ सिंह शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पुष्पा श्रीवास्तव रही। सभी का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने किया।इस दौरान खेल शिक्षक उमेश खरे को खेल के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की उप प्रधानाचार्य बीना गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बृजेश खरे, अरुण पांडे, रविंद्र मिश्रा, आनंद सोनकर, रवि यादव, मधु आर्य, श्रद्धा, लवलेश, रविंद्र त्रिपाठी और ओ पी सिंह आदि खेल शिक्षक मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments