Homeप्रयागराजराष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम को GTEA 2021 के लिए नॉमिनेट किया...

राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम को GTEA 2021 के लिए नॉमिनेट किया गया

समाज में एक असाधारण काम करने वाली महिला डॉक्टर जाहिदा खानम जो अपनी कड़ी मेहनत और अनवरत प्रयास के बल पर सदैव कार्यरत रहती है। उनके द्वारा किए गए कार्यों से समाज में एक अच्छा बदलाव आया है।

उनसे जुड़े लोगों में एक अच्छा परिवर्तन आया है और उन्होंने अपने नारी समाज के लिए और बालिकाओं के लिए और समाज से जुड़े हर पहलू पर जो समाज के विकास में उन्नति कर सकते हैं उसके लिए हर प्रयास किया है। और कर भी रही है। चाहे वह समाज में कुरीतियों को दूर करना हो या नारी सशक्तिकरण का काम हो। कला के विकास और उन्नति के लिए और साथ ही जीवको पार्जन के लिए आमदनी का विकास हो उसके लिए डॉक्टर जाहिदा खानम लगातार प्रयास करती आई है ।प्रयागराज में कोई भी प्राइवेट आर्ट गैलरी नहीं थी। जहां कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन लोगों तक पहुंचा सके ।खानम जी ने यह महसूस किया और इसके लिए उन्होंने अपने घर का एक बड़ा हिस्सा आर्ट गैलरी में तब्दील कर दिया।

ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। यह वही लोग कर सकते हैं जो कला और कलाकार से प्रेम करते हैं और अपने समाज की उन्नति चाहते हैं। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि कला समाज का दर्पण होती है । खानम जी यह चाहती है कि उनसे जुड़े छात्र ,छात्राएं और कलाकार उनको एक ऐसा विषय दें जो हमारे देश और समाज की उन्नति के लिए अच्छा हो। अगर वह इस विषय पर काम करते हैं तो उनकी मानसिकता वैसी ही बनती है और धीरे-धीरे उनके अच्छे प्रयासों से समाज में एक अच्छा बदलाव भी आता है। जैसे कुछ अच्छी आदतें हैं जो हम लोग बच्चों के अंदर डालते हैं इसी तरीके से कला का विकास भी किया जाता है ।कुछ प्रतियोगिताएं करा कर हम बच्चों को साफ सफाई कैसे रखते हैं, अपने घर के बाहर का हिस्सा कैसे रखते हैं और समाज में लोगों के साथ कैसे बर्ताव करते हैं यह सब हम दिखाते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि साफ सफाई से हम बीमारियों से कैसे बच सकते हैं ।अभी हाल ही में डॉक्टर जाहिदा खानम जी ने ‘2 गज दूरी मास्क है जरूरी’ इस विषय पर competition कराया। जिससे कि बच्चों के अंदर प्रेरणा जागृत हुई और जो बड़े कलाकार हैं पूरे भारतवर्ष से उनके लिए कई सारी वर्कशॉप ,राष्ट्रीय कलाकारों के लिए वर्कशॉप अरेंज करवाई ।भारतवर्ष के कलाकारों को बुलाया और उनकी कला का और विचारों का आदान प्रदान हुआ।

इसी तरीके से जाहिदा खानम जी सफल प्रयास करती चली आई है और कर भी रही है। पूरी मेहनत के साथ हाल ही में उन्होंने नेशनल एग्जिबिशन ऑफ पेंटिंग फ्लोरा फौना और कैलीग्राफी का ऑनलाइन वर्चुअल आयोजन किया। जिसमें पूरे भारतवर्ष के कलाकारों ने हिस्सा लिया और यह प्रदर्शनी 20 जून से 20 जुलाई तक चल रही है और इसमें हिस्सा लेने वाले कलाकारों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जा रहा है। और उनके एक बेस्ट आर्ट वर्क पर उन्हें बेस्ट आर्ट वर्क सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। जो कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छी कोशिश है। जो कि डॉ जाहिदा खानम के द्वारा की जा रही है। यह एक बहुत अच्छी बात है कि अभी तक 15,20 पेंटिंग पसंद की जा चुकी है और यह एक सफल प्रयास है आगे भी जारी रहेगा। आगे वह कई सारी कला प्रदर्शनी आयोजित करने जा रही है। अच्छी बात यह है कि उन्होंने हर चीज निशुल्क रखी है और कोई भी रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं है। इस वजह से बहुत सारे कलाकार आकर्षित हो रहे हैं। जहां कलाकारों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है। साथ में उनको कोई भी चार्ज भी नहीं देना पड़ता है। यह आज के समय में एक चमत्कार की तरह ही है। वरना तो हर किसी ने अपनी दुकान खोल रखी है जहां कलाकारों का शोषण होता है। उन्होंने महिलाओं के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।

जिसमें संगम वुमन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया ।बहुत सारी महिलाएं जो अलग-अलग हुनर से जुड़ी थी वह अपने काम को लेकर आती है और लोगों के बीच में उनका काम प्रदर्शित होता है और वहां से वह अच्छी कमाई भी करती है। यह एक छोटा प्रयास है लेकिन एक सफल प्रयास है ।जहां पर महिलाओं को काफी फायदा हुआ और आगे के लिए उनके लिए नए रास्ते खुले। जाहिदा खानम जी कभी कला मेला चलाती है। जिसमें शहर भर के कलाकार पूरे भारतवर्ष के कलाकार हिस्सा लेते हैं और वह भी बिल्कुल फ्री होता है। पहले कलाकार अपनी कला को लेकर आते हैं और उनको खानम आर्ट गैलरी में पूरा मौका मिलता है कि वह अपने कला का भरपूर प्रचार व प्रसार करें।

कभी-कभी कोई रजिस्ट्रेशन या नॉमिनल चार्ज होता है जो कलाकारों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होने देता है और कलाकारों को अनेकों सुविधाएं भी इसके द्वारा मिलती है। बहुत सारे लोग जैसे-जैसे उन्हें यह पता चल रहा है कि प्रयागराज में एक प्राइवेट आर्ट गैलरी है जो कलाकारों की भरपूर मदद करती है और उनके लिए बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित करती है तो लोग इस बात से और जाहिदा खानम जी के इस सराहनीय प्रयास से बहुत खुश हैं ।यह समाज में एक अच्छा उदाहरण है और प्रयास है जो कि एक असाधारण महिला ही कर सकती है ।जिन्होंने अपना समय, अपना आराम का समय अपने कलाकारों और देश और समाज की उन्नति के लिए लगा दिया। ऐसी कला साधना करने वाली डॉक्टर जाहिदा खानम को GTEA (Global Teaching Excellence Award) 2021 के लिए नॉमिनेट किया गया है। डॉक्टर जाहिदा खानम प्रयागराज में बनी खानम आर्ट गैलरी की ऑनर और डायरेक्टर है और खानम पेंटिंग की ओनर भी है ।जिन्होंने 13 सोलो शो और बहुत से ग्रुप शो किए हैं ।डॉ जाहिदा खानम जी कला की सभी विधान में काम करती है। खास करके नाइफ पेंटिंग में उनको ख्याति प्राप्त है। डॉ जाहिदा खानम जी को देश विदेश से बहुत सारे मान सम्मान मिले हैं और हम आशा करते हैं कि जाहिदा खानम जी बहुत कामयाब रहे और शिखर तक पहुंचे ।क्योंकि उन्होंने अपना जीवन कला के लिए समर्पित कर दिया है।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments