Homeखेलरैना ने क्यो छोड़ा CSK का साथ ?

रैना ने क्यो छोड़ा CSK का साथ ?

रैना ने छोड़ा CSK का साथ

आईपीएल सीजन 2020 की शुरुआत में अब तीन हफ्ते का भी समय नही बचा है लेकिन आईपीएल की सबसे फेवरेट टीम में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स का हाल बेहाल लग रहा है पहले खिलाड़ियों का कोरोना पॉजिटिव निकलना कैम्प का आगे खिसकना उसके बाद सुरेश रैना का टीम को छोड़ना ये सारी चीजें एक साथ CSK खेमे से निकलकर सामने आ रही है,
सुरेश रैना का टीम छोड़कर चले जाना उतना भी सीधा नही है जितना 29 अगस्त तक दिखाने की कोशिश की जा रही थी खबरों के मुताबिक से पता चला है कि सुरेश रैना होटल में मिले कमरे से नाखुश थे, जिसके बाद ये बात बढ़ा और रैना टीम छोड़कर वापस भारत आ गए है। रैना के टीम छोड़कर जाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक श्री निवासन ने बताया कि धोनी इस बात से बेफिक्र है कि रैना टीम छोड़कर वापस भारत आ गए है, मीडिया से बात करते हुए CSK के मालिक श्री निवासन ने कहा कि हमने धोनी से बात की है उन्होंने कहा हैं कि अगर कोरोना के नम्बर बढ़ते है तो भी चिंता की कोई बात नही है उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों से ज़ूम के जरिये बात की है और उन्हें सुरक्षित रहने को कहा है क्योंकि किसी को नही पता होगा कि ये बीमारी कहा से और कैसे आ जायेगी। श्री निवासन ने आगे रैना की तरफ इशारा कर के कहा कि क्रिकेटर फिल्मो की मुख्य अभिनेत्रियों की तरह नखरे करते है, CSK एक परिवार की तरह है और सबको इसमे रमना सीखना होगा, उन्होंने आगे और भी बातें कही उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी असंतुष्ट या नाखुश है तो वो वापस जा सकता है मैं किसी पर भी किसी तरह का दबाव नही बनाता कई बार सफलता आपके सिर चढ़ कर बोलने लगती है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि रैना के न होने से टीम के दूसरे युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलेंगे, टीम छोड़ने के बाद रैना को अपने फीस से भी हाथ धोना पड़ेगा

खबर कुंवर वैभव सिंह

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments