Homeप्रदेशलाखों युवाओं को राहत: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में उम्र की बाधा...

लाखों युवाओं को राहत: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में उम्र की बाधा हटी

प्रदेश पुलिस में 32679 सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। इस फैसले से अधिकतम आयु सीमा के दायरे से बाहर होने की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे अभ्यर्थियों को इस बार अवसर मिलेगा।

सिपाही भर्ती के लिए 31 दिसंबर से शुरू हुए आवेदन के लिए आयु सीमा बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अधिकतम आयु सीमा में छूट का फैसला किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष), महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष) और जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला) पदों के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु शिथिलीकरण का अवसर एक बार के लिए दिया गया है। यह निर्णय उप्र लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के तहत लिया गया है।

यूपी पुलिस में 32679 आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के तहत निधर्धारित आयु सीमा में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिगा गया है। प्रदेश सरकार अपने परिश्रमी युवाओं के सपनों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है l

 

इन पदों पर होगी भर्तियां –

सिपाही नागरिक पुलिस –     10469

सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस –   15131

सिपाही विशेष सुरक्षा बल –    1341

सिपाही घुड़सवार पुलिस –    71

जेल वार्डर (पुरुष) –           3279

जेल वार्डर (महिला) –       106

अब 40 लाख आवेदन की उम्मीद

प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 10 लाख आवेदन अधिक आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले करीब 30 लाख आवेदन आने की उम्मीद थी। अब यह आंकड़ा बढ़कर 40 लाख से अधिक हो सकता है।

 

भर्ती के लिए 31 दिसंबर के बाद से अब तक करीब एक लाख आवेदन आ चुके हैं। दो वर्ष पूर्व सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 48 लाख आवेदन आए थे। तब राज्य सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की छूट देने का फैसला भी लिया था ।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments