ताबड़तोड़ दबिश से घबराए शराब माफिया ,किया सरेंडर
हंडिया के फैजाबाद में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत के मामले का मुख्य आरोपी संजय जयसवाल जिसने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया ।
पुलिस का दावा है कि ताबड़तोड़ दबिश से घबराकर उसने सरेंडर किया है । जो पिछले 3 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस अफसरों का कहना है कि उसके खिलाफ जल्द ही गैंगस्टर की कार्यवाही शुरू की जाएगी। 16 मार्च को सैदाबाद के बींद गांव में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद लगातार मौतों की संख्या बढ़ती गई और कुल 15 लोगों की जान गई ।
जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई थी कि गांव में भट्टे पर बिकने वाली अवैध शराब लोगों के लिए काल बन गई। इस मामले में शराब बेचने वाले विमलेश और ननची देवी को पकड़ा गया तो उसने अहम खुलासे किए। बताया कि हंडिया के खपटिहा गांव निवासी संजय जयसवाल शराब तस्कर गिरोह का सरगना है। जिसके लिए निम्हारा में पोल्ट्री फार्म चलाने वाला दिलीप पटेल निवासी सैदाबाद और विनोद कुमार उर्फ मुन्ना काम करते हैं।

Samiksha
