माघ मेला में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध जारी है। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर भी वह आज संगम में स्नान नहीं करेंगे। इससे पहले मौनी अमावस्या पर स्नान को लेकर उनका मेला प्रशासन से विवाद हुआ था, जिसके बाद से उन्होंने स्नान का बहिष्कार कर रखा है। विवाद को लेकर साधु-संतों और श्रद्धालुओं में भी चर्चा बनी हुई ।
