Homeप्रदेशवाहवाही के चलते संक्रमण को तो नहीं दे रहे हैं निमंत्रण

वाहवाही के चलते संक्रमण को तो नहीं दे रहे हैं निमंत्रण

वाहवाही के चलते संक्रमण को तो नहीं दे रहे हैं निमंत्रण
पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए अन्य शहरों की तरह जिले में भी देसी जुगाड़ का सहारा लिया जा रहा है। प्रेशर कुकर से निकलने वाली भाप वायरिंग पाइप के जरिए जवानों को दी जा रही है।

लेकिन जानकारों का कहना है कि उचित सैनिटाइजेशन के अभाव में यह तरीका नुकसानदायक भी हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा भाप लेने से पुलिसकर्मी म्यूकर माइकोसिस संक्रमण का भी शिकार हो सकते हैं।कोरोना के चलते सोशल मीडिया पर बचाव के तमाम उपायों वाले नुस्खे वायरल हुए हैं.। इन्हीं में से एक देसी जुगाड़ के जरिए भाप लेना भी था।

1इसमें प्रेशर कुकर से निकलने वाली भाप को पाइप के जरिए लोगों को दिया जाता है। कुछ शहरों में पुलिस कार्यालयों, थानों में इस तकनीकी के जरिए पुलिस कर्मियों के भाप लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी को देखते हुए शहर में भी पिछले दिनों आई जी रेंज कार्यालय और फिर इसके बाद एसएसपी कैंप कार्यालय व पुलिस लाइन में इस तकनीकी से पुलिसकर्मियों को भाप दिए जाने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इससे ड्यूटी की व्यस्तता के बीच भी पुलिसकर्मी भाप लेकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि भाप लेने की यह तकनीकी खतरनाक भी हो सकती है। अगर इस उपकरण से 1 से ज्यादा लोग भाप ले रहे हैं तो इसका नियमित रूप से sanitization होना जरूरी है ऐसा ना होने पर संक्रमण फैलने का खतरा भी होता है.। जाने-माने फिजीशियन डॉक्टर युगांतर पांडे का कहना है कि ज्यादा भाप लेने से नाक के भीतर स्थित प्रोटेक्टिव पार्ट जैसे नेजल हेयर, नेजल ऐपीथीलिया नष्ट हो सकते हैं जिससे कि संबंधित व्यक्ति को म्यूकर माइसोसि जैसे फंगल इन्फेक्शन का शिकार होने का खतरा होता है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments