प्रयागराज। विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने द फैमिली बिस्ट्रो कैफे एंड रेस्टोरेंट अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भानु प्रताप, सिंह क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। ईशान सिंह बहुमुखी खेल (16 रन और तीन विकेट) कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया है।
भानु प्रताप मैदान पर सोमवार को मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने 22.4 ओवर में महज 87 रन (प्रतीक यादव 29, राज 11 रन, ईशान सिंह 3/13,अमन गुप्ता 2/14, संस्कार सिंह 1/09) पर बिखर गई। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर 88 रन (अमन गुप्ता 20, अंश 19 नाबाद, ईशान सिंह 16, रूद्र सेठ 11 रन, अर्नव सिंह 2/26, अर्पित 1/06, रितेश1/15) पर बना लिए। मैच के बाद मुख्य अतिथि फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
ईशान सिंह ने मैन ऑफ द फाइनल व मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैटर, अंकुश सिंह ने बेस्ट बॉलर, ओम जायसवाल ने बेस्ट विकेट कीपर व श्रेयांश शर्मा ने इमेजिंग प्लेयर्स का पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर मुकेश भारतीय, शिशिर मेहरोत्रा, राम चंद्र प्रजापति, राजेश सरोज, अजय कुशवाहा, पवन वर्मा, मुकेश कुमार, शुभम गुप्ता व अखिल कुमार कश्यप मौजूद रहे।
