HomeUncategorizedवैष्णो देवी यात्रा मार्ग में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या...

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 34 हुई इनमें यूपी के 11 लोग शामिल

जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दो दिन में रिकॉर्ड वारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। श्रीमाता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 34 हो गई। इनमें यूपी के 11 लोग शामिल हैं। नदियों में उफान के कारण कई प्रमुख पुलों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

सेना समेत सभी एजेंसियां बचाव में जुटी हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों से अब तक 10,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। पंजाब में भी रावी नदी उफान पर है और पठानकोट समेत कई जिले वाढ़ से प्रभावित हैं।

 

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मंगलवार सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे में अभूतपूर्व 629.4 मिमी और जम्मू में 296 मिमी बारिश हुई। यह 1910 में राज्य में मौसम वेधशाला स्थापित होने के बाद से अब तक का एक दिन में बारिश का नया रिकॉर्ड है। तवी, चिनाव, उझ, रावी और बसंतर सहित सभी नदियां खतरे के निशान से कई फीट ऊपर बह रही हैं।जम्मू व कटरा स्टेशनों से आने- मार्ग पर बचावकर्मियों ने बुधवार जाने वाली 58 टेनों को रद्द कर दिया, जबकि 64 टेनों के मार्ग बदले गए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में हालात का जायजा लेने के बाद कहा, बारिश में कमी के बाद राहत व बचाव कार्यों में तेजी आई है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ऑप्टिकल फाइबर के क्षतिग्रस्त होने के 24 घंटे बाद, बुधवार को सभी नेटवर्क पर फोन और नेटवर्क सेवाएं बहाल कर दी गई। वैष्णो देवी

 

को मलबे से और शव निकाले। हादसे में घायल 20 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मंगलवार दोपहर तीन बजे अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन के बाद मलबे से 32 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि दो घायलों की अस्पताल में मौत हुई। हादसे के बाद माता की यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित रही।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments