Homeप्रयागराजशिक्षा सेवा चयन आयोग से बालशन चौराहा गांधी प्रतिमा तक निकाला कैंडल...

शिक्षा सेवा चयन आयोग से बालशन चौराहा गांधी प्रतिमा तक निकाला कैंडल मार्च 

 

प्रयागराज 26/06/2025 शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो०कीर्ती पाण्डेय ने युवाओं से वार्ता करने से किया इन्कार तो अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन आन्दोलन करने का ऐलान कर दिया युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि परीक्षा तिथि को लेकर उत्तर प्रदेश का नौजवान उहा पोहा की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर आयोग के अध्यक्ष से वार्ता कर परीक्षा को लेकर एक स्पष्ट नोटिस जारी करने को लेकर पहुंचे शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष ने चौकी प्रभारी एनीबेसेन्ट के माध्यम से सूचना दी कि आयोग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी किसी से नहीं मिलेगा जो भी सूचना होगी समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी लेकिन आयोग की अध्यक्ष ने यह नहीं बताया कि कब और किस तारीख को पेपर में सूचना देगी यह नहीं बताई जिससे प्रतियोगी छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया । प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधि मंडल के शीतला प्रसाद ओझा,

सुनील यादव,बी एम भरद्वाज, राहुल पाण्डेय, प्रभाकर सिंह का कहना है कि आयोग की अध्यक्ष तानाशाही दिखा रही हैं और लगातार परीक्षा की तिथियों में लगातार बदलाव से प्रतियोगियों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है जो बहुत ही शर्मनाक है आयोग ने प्रवक्ता की परीक्षा कराने को लेकर १ जून को बाकायदा नोटिस जारी कर कहा था कि परीक्षा निश्चित समय पर होगी लेकिन प्रवेश पत्र जारी न होने तथा जिलेवार सूची जारी न करने पर १०व ११जून को आन्दोलन कर आयोग के परीक्षा नियंत्रक से वार्ता के क्रम में बताया कि टीजीटी की परीक्षा 30, 31जुलाई को और प्रवक्ता की परीक्षा अगस्त के लास्ट सप्ताह में,जिसको लेकर युवाओं ने स्पष्ट नोटिस जारी करने की मांग की लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि हम या कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी से नहीं मिलेगा समाचार पत्रों को देखते रहिए सूचना मिल जाएगी इस अवसर पर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह,धर्म राज, राहुल पाण्डेय, प्रभाकर सिंह,बी एम भरद्वाज,सत्य प्रकाश,राम जी सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, संदीप सिंह, रविन्द्र पाण्डेय, ज्ञानेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments