देश में बढ़ रहा कोरोना वायरस का नया डेल्टा प्लस वैरीअंट
बीते 7 दिन में 32 और मरीज मिले हैं जोकि डेल्टा प्लस के शिकार हुए हैं ।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र ,केरल और मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस के 40 मामले सामने आए हैं ।मंत्रालय का कहना है कि महाराष्ट्र केरल और मध्य प्रदेश को सतर्कता बढ़ाने और जन स्वास्थ्य संबंधी उचित कदम उठाने की सलाह दी गई है।

कोरोना वायरस का डाटा प्लस स्वरूप भी देश में तेजी से पैर पसारने लगा है ।16 जून को हुई जीनोम सीक्वेंसिंग के हिसाब से नया स्वरूप 10 राज्यों में फैल चुका है। इसी बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन में डेल्टा प्लस से एक महिला की मौत होने की पुष्टि भी हुई है।

Samiksha
