Homeअपराधसाइबर सेल व थाना कर्नलगंज की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के...

साइबर सेल व थाना कर्नलगंज की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 साइबर अपराधियों को धरदबोचा

साइबर सेल व थाना कर्नलगंज की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 साइबर अपराधियों को धरदबोचा

प्रयागराज: अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों द्वारा जाली बैंक खातों का इस्तेमाल कर देश के विभिन्न स्थान में ऑनलाइन लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले 06 शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, शातिर गिरोह द्वारा जाली खातों के माध्यम से अपने खातों में पैसा मंगवाया जाता था, जिसमें यह लोग आधार कार्ड में पता बदलकर अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर अपराध से अर्जित धन राशि विभिन्न खातों में मंगवाने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह को प्रयागराज पुलिस की टीम ने धरदबोचा कब्जे से 33400/रू0 नक़द, 01 टैब,06 मोबाइल,30 से ज़्यादा एटीएम कार्ड तथा 13 सिम कार्ड, 14 चेकबुक, 25 पासबुक 07 पैन कार्ड समेत अन्य सामान किए बरामद, बताया जाता है कि अब तक इन लोगों द्वारा लगभग 14 लाख रुपयों का ट्रांसफर किया जा चुका है, यह सब मूलरूप से झारखंड के रहने वाले हैं जो कि पिछले दो माह से यह लोग छोटा बघाड़ा स्थित एक किराए के मकान में रहा करते थे,मुख्य अभियुक्त विकास प्रयागराज में चाइनीस फूड की दुकान भी लगाता है,इन सभी पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जेल।

नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments