प्रयागराज। झांसी में माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग में बुधवार को प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए केपी इंटर कॉलेज की टीम ने अयोध्या मंडल को 7-0 से हराया। खेल शुरू होने के दो मिनट में ही आनंद कुमार ने पहला और छठवें मिनट में दूसरा गोल किया। 10वें और 13वें मिनट में हरी शंकर पाल ने दो गोल किए। 22वें मिनट में टीम कप्तान अनुराग निषाद ने गोल किया।
आकाश सरोज ने 28वें मिनट में गोल कर टीम को 6-0 से बढ़त दिलाई। अंतिम क्वार्टर में कप्तान ने गोल करके टीम को 7-0 से जीत दिलाई। इसके साथ ही केपी इंटर कॉलेज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। उत्तर प्रदेश बालिका हॉकी सलेक्टर सुनीता तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया
