Homeप्रयागराजहोली महोत्सव में हिमेश रेशमिया के गानों पर झूमे प्रयागराज वासी

होली महोत्सव में हिमेश रेशमिया के गानों पर झूमे प्रयागराज वासी

प्रयागराज। तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल, तेरा प्यार प्यार प्यार प्यार हुक्का बार, मुझको याद सताए तेरी, हमको दीवाना दीवाना कर गए, झलक दिखला जा एक बार आजा आजा आजा आजा… जैसे गीतों से गायक हिमेश रेशमिया ने शुक्रवार को दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

मौका था ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज और प्रयाग उत्थान समिति की ओर से केपी कॉलेज मैदान में आयोजित प्रयाग होली महोत्सव का। हिमेश ने एक से बढ़कर एक नग्मों को सुनाकर दिल जीत लिया। हिमेश को सुनने के लिए भीड़ बेताब नजर आई।

 

हिमेश रेशमिया रात नौ बजे जब मंच पर आए और बीते गुजरे लम्हे को यादें ही तरसाती है अपने तो अपने होते है, पार्टी सार्टी करेंगे तेरे नाल वे सुनाकर उन्होंने तालियां बटोरीं।

 

उद्घाटन न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, कॉलेज के चेयरमैन देवेंद्र सिंह चंदेल, प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह, केपी, ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील सिन्हा, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आरएस बेदी और केपी ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष कुमार नारायण ने किया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments