Homeन्यू दिल्ली10 लाख रोजगार ,हर साल 1 लाख करोड़ का आएगा निवेश 

10 लाख रोजगार ,हर साल 1 लाख करोड़ का आएगा निवेश 

नई दिल्ली। सरकार की नीतियों और इंटरनेट की लगातार बढ़ती पहुंच के दम पर देश दूरसंचार क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार बाज़ार की रफ्तार और बढ़ाने में राष्ट्रीय दूरसंचार नीति (एनटीपी) मददगार साबित हो सकती है। सरकार को उम्मीद है कि इस नीति की मदद से देश के दूरसंचार क्षेत्र में 2030 तक हर साल एक लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। रोजगार के 10 लाख नए अवसर भी सृजित होंगे।

 

दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय दूरसंचार नीति को लेकर बृहस्पतिवार को जारी मसौदे में कहा, एनटीपी-25 का लक्ष्य 2030 तक दूरसंचार क्षेत्र में विभिन्न रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करना है। इनमें सबके लिए सार्वभौमिक और सार्थक संपर्क मुहैया कराने के साथ देश की जीडीपी में दूरसंचार क्षेत्र का योगदान दोगुना करना और सालाना एक लाख करोड़ का निवेश प्राप्त करना है।

 

विभाग ने कहा, इस नीति का मकसद भारत को न सिर्फ डिजिटल प्रौद्योगिकियों का अग्रणी उपभोक्ता बनाना है, बल्कि दूरसंचार उत्पादों, सेवाओं और समाधान का एक विश्वसनीय वैश्विक प्रदाता भी बनाना है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments