प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय व उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को होगा। एक ही दिन दोनों विश्वविद्यालय के मेधावियों को डिग्री और मेडल प्रदान किए जाएंगे।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोनों दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले राज्य विवि का दीक्षांत समारोह 11. और मुक्त विवि का 12 सितंबर को प्रस्तावित था लेकिन बाद में अपरिहार्य कारणों से राज्यपाल के 12 सितंबर को कार्यक्रम स्थगित हो गया और मुक्त विवि को भी अब 11 को ही समारोह आयोजित करना पड़ रहा है।
राज्य विवि का समारोह सुबह और मुक्त विवि का समारोह शाम को होगा। कार्यक्रम में अचानक हुए परिवर्तन से मुक्त विवि को अब नए सिरे से तैयारियां करनी पड़ रही हैं। मुक्त विवि ने पदक विजेताओं के नाम की घोषणा भी नहीं की है। मुक्त विवि भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा गया है और नौ सितंबर को पदक प्राप्त विजेताओं के नाम की घोषणा कर सकता है।
