प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने बुधवार को अधिवक्ता अरुण कुमार को न्यायमूर्ति पंद की शपथ दिलाई। अब हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या 84 हो गई।एशिया के सबसे बड़े हाईकोर्ट में कुल 160 पद स्वीकृत हैं लेकिन अब भी 76 पद रिक्त हैं। पदों की कमी के कारण न्यायिक कार्यवाही पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और मुकदमों की संख्या भी बढ़ रही है।
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने दो दिन पहले ही 26नए नमो का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलते ही जजों की संख्या बढ़ने व निलंबित मामलों के निस्तारण की गति तेज होने की उम्मीद है। नवनियुक्त न्यायमूर्ति अरुण कुमार की नियुक्ति का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 20महीने पहले भेजा था, जिसकी मंजूरी अब जाकर केंद्र सरकार ने दी है।
