Homeराजनीतिबाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर कानून का शिकंजा

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर कानून का शिकंजा

बाहुबली विधायक पर कसा कानून का शिकंजा

बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर कसा पुलिस का शिकंजा

भदोही जिले के ज्ञानपुर से
बाहुबली विधायक विजय मिश्र को नैनी जेल से चित्रकूट जेल भेज दिया है। वहीं, विधायक की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। लेकिन इन सभी के बीच इनकी बेटियां चर्चा में हैं।
विधायक की पांच बेटिया हैं और एक बेटा विष्णु मिश्र है। फिलहाल कोर्ट ने बेटे की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मां रामलली मिश्र मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से फरार हैं। अब अपने पिता, मां और भाई को बचाने के लिए उनकी बेटियां मैदान में आ गई हैं।

बाप पर आई आपदा तो बेटियों से सम्हाला मोर्चा

रविवार को विधायक की अधिवक्ता बेटी रीमा पांडेय जहां पिता को लेकर पुलिस के कोर्ट पहुंचने से पहले सीजेएम कोर्ट परिसर पहुंच गईं, वहीं बड़ी बेटी सीमा भी पिता के बचाव में पूरी तरह उतरी नजर आईं। अचानक ही लोगों को 2007 विधानसभा चुनाव के दिन याद आ गए, जब बसपा सरकार में पिता के जेल में होते हुए भी बेटी सीमा मिश्रा ने चुनाव की पूरी कमान संभाल ली थी।
मां रामलली के साथ उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर ऐसा प्रचार किया था, जो लोगों के बीच चर्चा का सबब बन गया। एक बार फिर जब पिता पर विपदा आई है तो बेटियों ने बढ़कर मोर्चा संभाल लिया है।

हाईकोर्ट की अधिवक्ता रीमा पांडेय पिता विजय मिश्र के बचाव में न सिर्फ कानूनी कार्रवाई करती नजर आईं, बल्कि उनके बचाव के लिए जरूरी हथकंडे अपनाते हुए विरोधियों और पुलिस पर हमलावर भी दिख रही हैं।

हाल के दो मुकदमों से बढ़ी मुश्किलें

ज्ञानपुर विधायक हाल के दो मुकदमों से चर्चा में आए हैं, जो उन पर हुए हैं। उन कुछ दिन पहले औराई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। यहां बाहुवली विधायक विजय मिश्र पर धमकाने और रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया था। लालानगर टोल प्लाजा के साझीदार व्यवसायी गोपाल कृष्ण माहेश्वरी से रंगदारी वसूली और जान से मारने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया था। इस मामले पर उन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

गोपीगंज कोतवाली में विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार धनापुर गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने गत चार अगस्त को विधायक, उनकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ मकान पर कब्जा करने और अन्य संपत्ति को अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वह वांछित चल रहे थे। भदोही पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश के आगर जिले से गिरफ्तार किया था। जहां से उन्हें रविवार को भदोही जिले में लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था।
कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रविवार को उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से भदोही जिला कारागार में रखकर प्रयागराज की नैनी जेल में भेज दिया था। तो वहीं नैनी जेल में भी विधायक को रखने पर उनकी जान को खतरा बताया। सोमवार देर शाम भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ बाहुबली विधायक विजय मिश्र को चित्रकूट में जिला जेल रगौली लाया गया है। विधायक के हत्या का अंदेशा जताने पर जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

एमएलसी रामलली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बढ़ाया दबाव

सहआरोपी विधायक की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार बताई जा रहीं हैं। हालांकि पिछले दिनों एमएलसी के गनर ने प्रयागराज में उनके लापता होने की तहरीर दी थी, जिसे पुलिस ने छिपने का स्टंट मात्र करार दिया है।
उनके पुत्र विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी पर कोर्ट नेलगाई है। बची एकमात्र आरोपी मिर्जापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि एमएलसी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट- कुंवर वैभव सिंह

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments