Homeप्रयागराज30 परिवार हुए कंगाल ,3 साल में 50 लाख की ठगी।

30 परिवार हुए कंगाल ,3 साल में 50 लाख की ठगी।

प्रयागराज। शादी, रिश्तेदारी और भरोसे को हथियार बनाकर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों से पूछताछ के दौरान बेहद सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पता चला है कि यह गिरोह पिछले तीन वर्षों से सक्रिय था और अब तक 30 से ज्यादा कुंवारे युवकों और उनके परिवारों को फर्जी शादी के जाल में फंसा कर करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।

 

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल श्रीराम गुर्जर इस गिरोह का अहम सदस्य है, जो एक एजेंट के रूप में काम करता था। वह राजस्थान व अन्य राज्यों में घूमकर भोले-भाले युवकों को अच्छी लड़की दिलाने का झांसा देता और गैंग तक लेकर आता।प्रत्येक फर्जी शादी के बदले उसे 20 से 25 हजार रुपये का कमीशन और सफर का खर्च मिलता था।.

 

उसकी खुद की शादी भी प्रयागराज में हुई थी, जिससे उसका यहां लगातार आना-जाना था। सबसे बड़ी बात है कि वह इस गिरोह का अकेला एजेंट नहीं है। उसके जैसे कई और एजेंट गिरोह ने बना रखे थे, जो कमीशन लेकर फर्जी शादी कराने के इस खेल में शामिल रहे।

 

14 और नाम जांच के घेरे में, नौ जा चुके हैं जेल : पुलिस की जांच में अब तक गैंग के 20 से अधिक सदस्यों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से आठ महिलाएं और 12 पुरुष हैं। पिछले साल नैनी में ऐसे ही एक मामले में 10 आरोपी जेल जा चुके हैं, जिनमें पांच महिलाएं और पांच पुरुष शामिल थे। इस मामले में इन सभी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। खुल्दाबाद की घटना में चार सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments