Homeप्रदेशनौतपा में भी सूरज के तेवर ढीले रहे लेकिन अब गर्मी का...

नौतपा में भी सूरज के तेवर ढीले रहे लेकिन अब गर्मी का सितम 23 जिलों में पारा 40 के पार।

लखनऊ। मई में भीषण गर्मी से राहत रही। नौतपा में भी सूरज के तेवर ढीले रहे, लेकिन अब गर्मी का सितम लोगों को बेहाल कर रहा है। रविवार को आगरा और झांसी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं, प्रदेश के 23 जिलों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। 19 जिलों के लिए सोमवार को लू के थपेड़े चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

प्रदेश भर में रविवार को दिनभर गर्मी का प्रकोप रहा। सूरज की तपिश के साथ ही लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ा। सुबह कामकाजी लोग ही घरों से निकले। लेकिन, दिन बढ़ने के साथ ही बढ़ती गर्मी ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। इससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। बाजारें भी फीकी रहीं।

 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार से गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्रीसेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 9 से 11 जून के बीच विंध्य व बुंदेल खंड क्षेत्र के अलावा आगरा मंडल के जिलों में लू चलने की आशंका है। 11 जून के बाद पूर्वी यूपी में पछुआ हवा थमेगी और – पुरवाई चलेगी। इससे पूर्वांचल व अन्य – हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर फिर देखने को मिलेगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments