प्रयागराज। हाईकोर्ट इलाहाबाद बार के एसोसिएशन नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ ने अपनी तीन प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि नए अधिवक्ता चैंबर भवन में सभी अधिवक्ताओं को पारदर्शी तरीके से चैंबर आवंटित कराना है। जल्द ही इसके लिए पहल की जाएगी।
आधा हिस्सा वहीं, सभी अधिवक्ताओं का दो लाख रुपये का मेडिकल बीमा कराना है। इस योजना के तहत बीमा प्रीमियम अधिवक्ता स्वयं वहन करेंगे जबकि आधा बार एसोसिएशन की ओर से जमा किया जाएगा। का
तीसरी प्राथमिकता में बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने मुकदमों की लिस्टिंग समस्या को दूर करने के लिए भी प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा हाईकोर्ट परिसर में मोबाइल नेटवर्क और वाईफाई के कनेक्टिविटी की समस्या दूर कराई जाएगी।
राकेश पांडेय ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए भी पुरजोर प्रयास करने की बात कही। इस दौरान सचिव ने भी चैंबर आवंटन को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी कार्यकारिणी और अध्यक्ष के साथ मिलकर अधिवक्ताओं के हित में काम करने का प्रयास करेंगे उन्होंने अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए हर जरूरी कदम उठाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष के अधिवक्ता हित में किए जा रहे सभी प्रयासों को खुला समर्थन देने की बात कही।
