HomeUncategorizedपूर्व सैनिक की बेटी हुई जख्मी लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली

पूर्व सैनिक की बेटी हुई जख्मी लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली

प्रयागराज। करेली के सदियापुर में रविवार सुबह पूर्व सैनिक की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इसमें उनकी बेटी जख्मी हो गई। उसे गंभीर हालत में 

एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं जबकि पुलिस इसे खुदकुशी का प्रयास बता रही है।

सदियापुर निवासी धर्मराज सिंह पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में रज्जू भैया विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। महक (20) उनके दो बच्चों में इकलौती बेटी है। यह स्नातक की पढ़ाई कर चुकी है। मां प्रेमशिला सिंह ने बताया कि शनिवार रात पति ड्यूटी से लौटे और अपनी लाइसेंसी पिस्टल नीचे वाले कमरे में रख दी।

मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वह पति को टूथब्रश देने नीचे कमरे में आईं। इसी दौरान उनकी बेटी ने कहा कि वह ऊपर झाडू लगाने जा रही है। कुछ ही देर बाद अचानक ऊपर वाले कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर मां-पिता दौड़कर पहुंचे तो देखा कि महक खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। गोली उसके सीने की बाईं तरफ लगी और आरपार हो गई।सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। बरा देने नीचे फिर महक को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि युवती के बाई तरफ गोली लगकर आरपार हो गई है। उसका इलाज चल रहा है हालत स्थिर बनी हुई है।करेली थानाध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया ने बताया कि युवती एक लड़के से प्रेम करती थी और करीब चार महीने पहले चोरी छिपे शादी कर ली थी। जानकारी पर माता-पिता ने शादी को मानने से इंकार कर दिया। बेटी परअपने समाज के लड़के के साथ शादी करने का दबाव भी बनाने लगे।इससे परेशान होकर युवती ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली। फिलहाल पिस्टल बरामद कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments