HomeUncategorizedभारत में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

भारत में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

दुबई। भारत ने यहां पाकिस्तान को एशिया कप टी-20 के ग्रुप ए मैच में एकतरफा अंदाज में सात विकेट से हरा दिया। भारत का चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबदबा कायम है। भारत की पाकिस्तान पर इस प्रारूप में 14 मैचों में 11वीं और लगातार तीसरी जीत है। भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव (3/18) और अक्षर पटेल (2/18) की फिरकी के जाल में फंसकर पाकिस्तान नौ विकेट पर 127 रन ही बना सका। भारत ने 15.5 ओवरों में तीन विकेट पर 131 रन बना लिए।विजयी रन कप्तान सूर्यकुमार (नाबाद 47) के बल्ले से छक्के के रूप में निकला। तिलक वर्मा (31) और अभिषेक (31 रन 13 गेंद) ने भी उपयोगी योगदान दिया। भारत की ग्रुप ए में लगातार दूसरी जीत है और इसके साथ ही उसने सुपर-4 में प्रवेश लगभग तय कर लिया है।मैच खेले पर विरोध भी.. पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव का असर ग्रुप ए के इस मैच पर दिखा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस के समय और भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments