मन की बात भारत की वैचारिक एकता विविधता और विशेषता का दर्शन कराती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का 129 वां संस्करण महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में आयोजित किया गया इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ
ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को श्रवण किया
इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात के विचार आज सिर्फ भारत में ही नहीं अफगानिस्तान, बलूचिस्तान, म्यांमार ,वर्मा ,दक्षिण अफ्रीका, पूर्वी अफ्रीका ,नेपाल ,श्रीलंका में वहां की प्रचलित भाषा में सुनी जा रही है और 23 करोड़ भारतीय टीवी मोबाइल सोशल मीडिया एवं रेडियो के माध्यम से निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को सुन रहे हैं और आत्मसात कर रहे हैं और आगे बताया कि आज की मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने
बीते हुए साल 2025 में भारत की उपलब्धियां की चर्चा की और कहा कि आने वाला वर्ष 2026
भारत अपनी आशा और आकांक्षा पर खरा उतरेगा उन्होंने कहा कि भारत किसी की कृपा के बल पर नहीं बढ़ रहा है अपितु अपनी सामरिक शक्ति और सामूहिक एकता और विचारों के बल पर विकसित भारत के लिए कदम बढ़ा चुका है उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि आने वाले अपने 77 वें गणतंत्र दिवस पर देश की आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी, महापुरुषों को
हमें याद करना होगा और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाते हुए युवाओं को राष्ट्र के पथ पर चलने मार्गदर्शन देना होगा और विकसित भारत के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना होगा
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में 2025 में आयोजित दिव्य भव्य महाकुंभ, ऑपरेशन सिंदूर, भारत की सांस्कृतिक विरासत ,कला और कलाकारो का और भारत की बेटियों के द्वारा खेल के क्षेत्र में भारतीय परचम लहराने का जिक्र किया
इस अवसर महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी,टी एन दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम का संचालन पार्षद मुकेश कसेरा ने किया इस अवसर पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
