प्रयाग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष व चौक बाज़ार में लक्ष्मी होज़िरी के मालिक श्री अजय मेहरोत्रा जी के यहाँ दिनांक 02/11/2020 को दुकान से घर जाते वक्त कर्मचारी से 1,32,000 रुपए की लूट हो गयी थी । जिसको कल दिनांक 03/11/2020 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री दिनेश सिंह व थानाअध्यक्ष अतरसुइया की पूरी टीम द्वारा मात्र 24घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया गया ।एक-एक करके अपराधियों को पकड़ा गया और वर्तमान 1,09,000 रुपय की बरामदगी भी हो गयी हैं जिसके लिए प्रसाशन पूर्ण रूप से सफल रहा ।कल पुलिस अधीक्षक नगर श्री दिनेश सिंह द्वारा प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा को फ़ोन द्वारा सूचित किया और उन्होंने घटना के खुलासे की पुष्टि कीं । कल रात को ही अजय मेहरोत्रा अध्यक्ष विजय अरोरा के साथ आगे की कार्यवाही के लिए थाना अतरसुइया पहुँचे ।
आज दिनांक 04/11/2020 को प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , अजय मेहरोत्रा व उनके पुत्र अमित मेहरोत्रा थाना अतरसुइया पहुँचे जहाँ पर अपराधियों की पहचान की पुष्टि हुई व दुकान के अन्य कर्मचारी जिनको पूछताछ के लिए थाने में रोका गया था उनको निर्दोष साबित करके व उनका मोबाईल फ़ोन उनको सौंपा गया ।
प्रयाग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक नगर व थाना अतरसुइया की पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित करने का फ़ैसला लिया हैं । जिससे प्रसाशन व व्यापारियों के बीच का विश्वास और भी मजबूत हों ।
विजय अरोरा , सोहैल अहमद , मो० कादिर , गुरुचरण अरोरा चन्नी , सुशील खरबंदा ,शिवशंकर सिंह ,शानू यादव , नसीम खान , महमूद खान , दिनेश सिंह , मो० आमिर , मो० आरिस , शगुन खन्ना , नितिन मेहता ज़िम्मी , रोहित अरोरा , पार्षद साहिल अरोरा आदी लोग ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।


