मोदी एवं योगी सरकार की सर्वाधिक योजनाएं महिलाओं के लिए (डॉक्टर कृतिका अग्रवाल)
भाजपा ने ग्राम पंचायत चौपाल में किया महिलाओं का सम्मान
15 मार्च प्रयागराज, भाजपा जमुना पट्टी एवं गंगा पट्टी मंडल के द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल जी ने चौपाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के सचित्र पर नमन करते हुए उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया और कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सर्वाधिक योजनाएं देश की महिलाओं के लिए है इन योजनाओं से हमारे देश की महिलाओं का जीवन समर रहा है और सुरक्षित हो रहा है ।

इस अवसर पर उन्होंने उज्जवला गैस योजना ,जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, नीम कोटेड यूरिया योजना, ट्रिपल तलाक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वामित्व योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह सारी योजनाएं गांव की महिलाओं के और किसानों की जीवन में गुणात्मक परिवर्तन ला रही है
चौपाल का संचालन ज्ञान बाबू केसरवानी एवं समापन रमेश पासी ने किया।

इस अवसर पर बेला रानी केसरवानी, रामा देवी ,अमरावती देवी, जूही शकुंतला ,गुजराती देवी ,सीता देवी, सुनीता देवी, कमला देवी भारतीय, राधा देवी, आदि को सम्मानित किया गया
चौपाल में मुख्य रूप से रमेश पासी ज्ञानेश्वर शुक्ला प्रमोद मोदी राजेश सिंह राजेश केसरवानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
खबर नीतेश सोनी
