पूरे देश में टोल प्लाजा में से अवैध वसूली पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने फास्ट टैग सिस्टम लागू कर दिया है इसे सभी टोल प्लाजा पर अनिवार्य कर दिया गया है। उसके बाद भी टोल प्लाजा पर होने वाली घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।

पिछले दिनों हुई प्रयागराज की कई टोल प्लाजा ऊपर कार्यवाही के बाद अब टोल प्लाजा संचालक आरपार के मूड में हैं उनका आरोप है कि इनके द्वारा जो दिया गया मानक है उनके अनुसार यह टोल प्लाजा का संचालन कर रहे हैं उसके बाद भी हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
पिछले दिनों कुछ टोल प्लाजा कर्मियों को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था

आपको बता दें कि जिले में नवाबगंज थरवई सोरांव मऊआइमा हंडिया औद्योगिक क्षेत्र घूरपुर बारा थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा है । यहा ट्रक ट्र् चालकों से फास्टटेक के जरिए टोल टैक्स देने की व्यवस्था बनाई गई है ।लेकिन इसमें से कई टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली की की जाती रही है टोल के संचालक को ने आरोप लगाया है कि इन अवैध से उनका कोई लेना देना नहीं है बल्कि यह खुलासा किया है कि कई टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली होती है इस काम के लिए बाहर से भी युवक बुलाया जाता है यह भी आरोप लगाया है टोल प्लाजा से चंद कदम दूर पार्सल गैंग सक्रिय रहता है जो चालकों को बिना टोल दिए भी बाहर निकालने का ठेका ले लेता है ।कितनी बार तो इसको लेकर टोल प्लाजा और इन गैंग में मारपीट भी हो चुकी है ।उनकी मांग है कि संबंधित अधिकारी जांच सही जांच करें ताकि सच उजागर हो सके
आप को बता दे की अभी कुछ दिन पहले ही कुछ पुलिसकर्मियों को अवैध वसूली के मामले में निलंबित कर भी दिया गया है

इन गैंगों के माध्यम से वसूली करवाते थे टोल प्लाजा संचालकों का कहना है कि अगर इस तरह की अवैध वसूली नहीं रुकी और टोल प्लाजा कर्मियों की प्रताड़ना बंद नही हुई तो हम टोल प्लाजा बंद करने को मजबूर होंगे।
खबर नीतेश सोनी
