Homeखेलहरलीन के सुपर कैच ने जीता दिल खिलाड़ी और मंत्री का

हरलीन के सुपर कैच ने जीता दिल खिलाड़ी और मंत्री का

हरलीन के सुपर कैच ने जीता दिल खिलाड़ी और मंत्री का
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला t20 भले ना जीत पाई लेकिन मैच में हरलीन देओल के कैच ने सबका दिल जीत लिया ।

उन्होंने 19 वे ओवर में सीमा रेखा पर कलाबाजी करते हुए एमी जोन्स का कैच लपका था ।दिग्गज सचिन तेंदुलकर से लेकर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ही नहीं आईसीसी तक उसके मुरीद हो गए। सचिन ने तो इसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कैच घोषित किया ।

बाउंड्री पर खड़ी हरलीन ने संतुलन खोने से पहले गेंद मैदान के अंदर उछाली।इससे पहले की गेंद जमीन पर गिरे ,उन्होंने वापस छलांग लगाई और शानदार कैच लपक लिया। ऑल राउंडर हरलीन मोहाली की रहने वाली है। सेक्टर 80 में रहने वाला उनका परिवार बेटी के शानदार कैच लपकने और दिग्गजों की तारीफ मिलने से काफी खुश है।

हरलीन की मां चरणजीत कौर ने कहा कि महिला क्रिकेटर भी पीछे नहीं है। हरलीन ने सेक्टर 36 स्थित एमसीएम कॉलेज में B.A फाइनल के पेपर दिए हैं। जीएनपीएस क्रिकेट एकेडमी में उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की। वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने हरलीन के कैच को सराहा और क्षेत्ररक्षण में सुधार के लिए कोच अभय शर्मा को श्रेय दिया।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments