विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी किए गए प्रयागराज की आबादी के आंकड़े
जिले की आबादी में पिछले 10 सालों में 7 लाख की वृद्धि हुई। रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंकड़े जारी किए गए।
बताया गया कि जिले की आबादी 2011 में 63 लाख थी जो कि 2021 में बढ़कर 70 लाख हो गई। इससे आबादी के मामले में प्रयागराज पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। जिले की बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन के उपायों पर जोर देने का निर्णय लिया है।
सीएम योगी के द्वारा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का वर्चुअल शुभारंभ करने के बाद सीएमओ डॉक्टर प्रभाकर राय ने अधिकारियों संग बैठक की और कहा कि जिले की आबादी नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत परिवार नियोजन के साधनों पर जोर दिया जाए।
Samiksha
