कावड़ यात्रा में लगा ग्रहण
सुप्रीम कोर्ट की आपत्ति के बाद यूपी के कावंड संघ ने शनिवार को बैठक में कोरोना के मद्देनजर इस साल भी कावड़ यात्रा को निरस्त करने का फैसला ले लिया है।
उत्तराखंड के बाद अब यूपी में भी कावड़ यात्रा नहीं होगी। पिछले साल भी कोरोना की वजह से दोनों राज्यों में यात्रा स्थगित कर दी गई थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों भीड़ पर चिंता जताते हुए तीसरी लहर के प्रति राज्यों को आगाह किया था।
इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने इसको गंभीरता से देखते हुए यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया था ।हालांकि अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कावड़ यात्रा पर इस साल प्रतिबंध लगा दिया है।
Samiksha
