राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम की शान में एक और अवार्ड का इजाफा हुआ उनके कला के प्रति समर्पित योगदान के लिए स्वदेश संस्थान के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। डॉक्टर जाहिदा खानम जोकि एक राष्ट्रीय कलाकार होने के साथ-साथ कला के प्रति अपनी समर्पण भावना के लिए भी जानी जाती हैं और उनके द्वारा कई इस तरह की कलाकृतियां तैयार की गई हैं जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है खानम आर्ट गैलरी में सुसज्जित बहुत सी कलाकृतियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं यही नहीं इलाहाबाद संग्रहालय में उनकी अविरल गंगा पेंटिंग की तारीफ महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा भी की गई थी। खानम आर्ट गैलरी जो को हमेशा से कला प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र रही है अब वहां एक नए तरीके से 25 दिसंबर से एक प्रदर्शनी का आयोजन शुरू होने वाला है कार्यक्रम के बारे में जाहिदा खान द्वारा बताया गया बंगाल आर्ट फेस्टिवल का यह कार्यक्रम प्रयागराज में एक अनोखे तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा जिसमें कई सीनियर और दिग्गज कलाकार पार्टिसिपेट करेंगे यहां पर उन नए कलाकारों को सीखने के लिए एक बहुत सुनहरा अवसर मिलेगा जो कला के क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बनाना चाहते हैं खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खान अब तक कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक करवा चुकी हैं उन्होंने कहा की कला एक ऐसी चीज है कि इसकी बारीकियों को कला प्रेमी या कलाकार उम्र उम्र भर सीखने के बावजूद भी कुछ ना कुछ उसको हमेशा नया सीखने को मिलता ही रहता है कहते हैं की कलाकार अगर अपनी कल्पना को साकार करता है तो एक खूबसूरत कलाकृति उभर कर सामने आती है क्योंकि कला की कोई सीमा नहीं होती कला प्रेमी अपनी कलाकृतियों से एक ही स्थान पर बैठे-बैठे आपको दुनिया के दार्शनिक एवं अलौकिक दृश्यों की कलाकृतियों के माध्यम से दर्शन करा सकता है बस उसे अपनी कला की बारीकियों को अपनी कल्पना के साथ जोड़कर उकेरना होता है उन्होंने बताया कि बंगाल आर्ट फेस्टिवल का जो कार्यक्रम होने जा रहा है इसमें जो भी कलाकार भागीदारी करेंगे उनको सीनियर कलाकारों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा इसके साथ-साथ उन्होंने प्रयागराज के कला प्रेमियों को आमंत्रण दिया कि जो भी कला के कद्रदान हैं वह 25 दिसंबर से होने जा रहे इस कार्यक्रम में जरूर हिस्सा लें और कुछ नया सीखने के साथ-साथ अपनी कलाकृतियों को आर्ट गैलरी में दर्शकों के लिए लगा भी सकते हैं स्वदेश संस्थान द्वारा मिले इस सम्मान को लेकर डॉ जाहिदा खान ने कहा कि मैं स्वदेश संस्थान का बहुत-बहुत आभार प्रकट करती हूं कि उन्होंने मुझे इस सम्मान से नवाजा और आगे भी मेरी कोशिश रहेगी कि मैं अपने द्वारा और भी अच्छी कलाकृतियों का प्रदर्शन करू।
नीतेश सोनी प्रयागराज
