Homeप्रदेशअप्रैल के अंत तक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति...

अप्रैल के अंत तक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी होगी।

लखनऊ। प्रदेश में सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती के बाद अब दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर  कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती होगी। अप्रैल के अंत तक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों 30 हजार भर्तियां करने की घोषणा की थी। इसके बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती की कवायद शुरू कर दी है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एवं डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को सिपाही स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 19,220 पदों का प्रस्ताव भेजा है।

 

इसके अलावा उप निरीक्षक (दरोगा) के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी बोर्ड को अधियाचन भेजा है। बोर्ड एक साल के भीतर सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा । बोर्ड की वेबसाइट में भारतीयों के बारे में जानकारी दी जाएगी ।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments