Homeप्रयागराजहनुमान मंदिर कॉरिडोर के बदले सेना को नहीं मिली जमीन तो सेना...

हनुमान मंदिर कॉरिडोर के बदले सेना को नहीं मिली जमीन तो सेना ने कार्य रोका।

प्रयागराज। संगम क्षेत्र में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से 36 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन हनुमान मंदिर कॉरिडोर के दूसरे चरण का निर्माण सेना के अधिकारियों ने रोक दिया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित सड़कों और रेलवे के निर्माण कार्य भी रोक दिए गए हैं। हनुमान कॉरिडोर का निर्माण महाकुंभ के पहले शुरू हुआ था। इसमें तय हुआ था कि कॉरिडोर निर्माण के लिए सेना को जमीन के बदले जमीन दी जाएगी। लेकिन, कतिपय कारणों से सेना को अब तक जमीन नहीं दी जा सकी हैं। प्रथम फेज में बाउंड्री, किचन, पुजारी कक्ष, सुरक्षा का निर्माण जोधपुर के पिंक स्टोन से तो हो गया। वहीं दूसरी फेज में गर्भगृह का महत्त्वपूर्ण कार्य के अलावा, श्रद्धालुओं के आने-जाने के स्थान को और चौड़ा करने, मंदिर में क्लार्क रूम, पूजा-अर्चना के लिए स्थान, मेडिटेंशन सेंटर का निर्माण कियां जाना है। एमओयू होने के बावजूद निर्माण रोके जाने से समय पर काम पूरा होने को लेकर संकट पैदा हो गया है। वैसे भी बाढ़ से पहले पीडीए को निर्माण पूर्ण कराने का शासन ने निर्देश दिया है। सूत्रों की मानें तो लोक निर्माण विभाग और रेलवे की ओर से भी जिन निर्माण कार्यो के लिए टेंडर हुए हैं उसे भी सेना ने रोक दिया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments