Homeमहत्वपूर्ण जानकारीघर में घुसकर मारेंगे अगर पाकिस्तान आतंकी हमलों का दुस्साहस करेगा :जयशंकर 

घर में घुसकर मारेंगे अगर पाकिस्तान आतंकी हमलों का दुस्साहस करेगा :जयशंकर 

ब्रसेल्स। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यदि पाकिस्तान ने आतंकवादी हमलों के जरिये उकसाया तो भारत उसके अंदर गहरे घुसकर वार करेगा। विदेश मंत्री ने कहा, पहलगाम की तरह ही आतंकी संगठनों और उनके सरगनाओं व आकाओं को बर्बरतापूर्ण कृत्य का परिणाम आगे भी भुगतना होगा। मीडिया समूह पॉलिटिको से बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, हमें परवाह नहीं है कि वे (आतंकी) कहां हैं। अगर वे पाकिस्तान में बहुत अंदर हैं, तो हम पाकिस्तान में बहुत अंदर जाएंगे।

 

ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने बाद यूरोप दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने यह भी कहा, पाकिस्तान खुलेआम हजारों आतंकवादियों को प्रशिक्षण देता रहा है और उन्हें भारत के खिलाफ खुला छोड़ देता है। ऐसा नहीं चलेगा। हम अब इसके साथ नहीं जी सकते। हमारा संदेश स्पष्ट है, यदि आप अप्रैल जैसी अपनी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई आगे भी जारी रखते हैं तो उसका प्रतिकार होगा और यह प्रतिकार आतंकी संगठनों और उनके नेतृत्व के खिलाफ होगा। जयशंकर बोले, भारत की जवाबी कार्रवाई को व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला है तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जवाबदेही और न्याय का आह्वान किया है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की गई, के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments