Homeप्रयागराजउत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय को मिले 241 शिक्षक।

उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय को मिले 241 शिक्षक।

प्रयागराज। प्रदेश में सत्र 2025-26 से शुरू होने जा रहे 46 नए राजकीय महाविद्यालयों को 241 शिक्षक मिल गए हैं। ऑफलाइन माध्यम से प्राचार्यों व प्रवक्ताओं को स्थानांतरित कर इन कॉलेजों में भेजा गया है।

 

हालांकि, पहले 69 राजकीय कॉलेजों के लिए 325 शिक्षकों का ऑफलाइन माध्यम से तबादला किया गया था और स्थानांतरित शिक्षकों को नए कॉलेज आवंटित कर दिए गए थे लेकिन 14 जून को शासन की ओर से आदेश जारी किया गया कि 69 में से 46 महाविद्यालय राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जाएंगे और बाकी के 23 महाविद्यालय पूर्व की भांति राज्य विश्वविद्यालयों के संघटक, कॉलेजों के रूप में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जाते रहेंगे।

 

यह आदेश जारी होने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय को ऑफलाइन स्थानांतरण के आदेश में संशोधन करना पड़ा। निदेशालय ने जिन 325 शिक्षकों (प्राचार्य/प्रवक्ता) को स्थानांतरित करते हुए नए कॉलेज आवंटित किए थे, उनमें से 23 कॉलेजों के लिए स्थानांतरित 84 शिक्षकों में से 70 का स्थानांतरण, निरस्त कर दिया और 14 शिक्षकों का तबादला अन्य’ राजकीय महाविद्यालयों में कर दिया।

 

ऐसे में अब 46 नए महाविद्यालयों के लिए 241 शिक्षकों को ही स्थानांतरित करते हुए उन्हें कॉलेज आवंटित किए गए हैं। सत्र 2025-26 से इन नए कॉलेजों में समय से पढ़ाई शुरू हो सके, इसलिए अभी ऑफलाइन स्थानांतरण के माध्यम से 241 शिक्षकों को अस्थायी तौर पर भेजा गया है लेकिन जल्द ही इन कॉलेजों में नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

प्रत्येक कॉलेज में 16 शिक्षकों के हिसाब से 46 कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 736 पदे हैं। सत्र 2025-26 से इन नए कॉलेजों में समय से पढ़ाई शुरू हो सके, इसलिए अभी ऑफलाइन स्थानांतरण के माध्यम से 241 शिक्षकों को अस्थायी तौर पर भेजा गया है लेकिन जल्द ही इन कॉलेजों में नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

प्रत्येक कॉलेज में 16 शिक्षकों के हिसाब से 46 कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 736 पदोंका सृजन किया गया है। इन पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए इसी माह लोक सेवा आयोग को रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया जाएगा। बाकी के 23 कॉलेजों में शिक्षक भर्ती का अधियाचन फिलहाल अभी नहीं भेजा जाएगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments