प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) में दाखिले के लिए बुधवार को पीजीएटी-दो के 23 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (३ (आईपीएस) के तीन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए। 26 विषयों की प्रवेश परीक्षा के टॉपर्स में 16 छात्र व 10 छात्राएं शामिल हैं।
पीजीएटी-दो के तहत बीएड की प्रवेश परीक्षा में अमित यादव सर्वाधिक 182 और एमएड की प्रवेश परीक्षा में सोनाली जायसवाल सबसे ज्यादा 178 अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहीं। वहीं, एमएससी बायोकेमिस्ट्री में 214 अंक प्राप्त कर खुशी केसरवानी और आईपीएस के तहत मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की प्रवेश परीक्षा में 224 अंकों के साथ सिमरन गुप्ता ने टॉप किया।
इनके अलावा पीजीएटी-दो के तहत एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन में प्रतिभा यादव (220 अंक), एमएससी एग्रीकल्चर एंड सॉयल साइंस में रजनीकांत (212 अंक), एमएएसी एग्रीकल्चर एंटोमोलॉजी में आर्यन कुमार (207.9 अंक), एमपीएड (फिजिकल एजुकेशन) में मुनेंद्र यादव (206 अंक), एमएससी इन एग्रीकल्चर बॉटनी में स्मृति मौर्या (200 अंक) व एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में अब्दुल समद (200 अंक) ने टॉप किया।
वहीं, एमए इन फिल्म थिएटर में कुमार अभिनव (194 अंक), एमए इन मास कम्युनिकेशन में संतोष यादव (193.2 अंक), अप्लाइड जियोलॉजी (अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंस) में सिद्धि तिवारी (192 अंक), मास्टर इन फाइन आर्ट्स में आरती (188 अंक), एमएससी इन बायोइंफॉर्मेटिक्स में विश्वेंद्र प्रताप सिंह (180 अंक), एमए इन गांधियन थॉट एंड पीस स्टडीज में वेद प्रकाश चौधरी (176.7 अंक) सर्वोच्च स्थान पर रहे।
एमएससी इन टेक्सटाइल अपैरल डिजाइनिंग में आरती सिंह (172.9 अंक), एमएससी इन एनवायरनमेंटल साइंस में अनुष्का तिवारी (170.1 अंक), एमटेक इन मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में अनिरुद्ध प्रताप सिंह (165.3 अंक), एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस में सफल सक्सेना (156.4 अंक), एमएससी इन डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में अमन चंद्रा (154.7 अंक) ने पहला स्थान अर्जित किया एमए वूमेन स्टडीज में बिस्वजाँय भट्टाचार्या (140 अंक), मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज में शुभम यादव (122.4 अंक), एमएससी इन मैटेरियल साइंस में के दुर्गा (110 अंक), आईपीएस के तहत एमवोक इन मीडिया स्टडीज में शिवा कांत तिवारी (184 अंक) और एमएससी फूड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में अनुभव शर्मा (180 अंक) पहले स्थान पर रहे।
