Homeमहत्वपूर्ण जानकारी14 अगस्त से पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं का सर्वे 

14 अगस्त से पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं का सर्वे 

लखनऊ। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियो का बिगुल बज चुका है। घर घर जाकर मतदाताओं की गणना, सर्वेक्षण और हस्तलिखित मसौदा तैयार करने का काम 14 अगस्त से 29 सितंबर के बीच होगा। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों को संशोधित करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में शामिल होने की स्थिति में ग्राम पंचायत की समाप्ति एवं मतदाता सूची प्रिंट करने की कार्यवाही 18 जुलाई से 13 अगस्त – के बीच होगी। इसी अवधि में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण व स्टेशनरी बांटने का काम पूरा किया जाएगा।

 

 

मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त से 22 सितंबर रहेगी। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनपत्रों की घर-घर जाकर जांच 23 सितंबर से 29 सितंबर के बीच की जाएगी। मतदाता सूची में बदलाव के लिए तैयार हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक जमा होंगे। मसौदा की कंप्यूटर से पाडुलिपि तैयार करने का काम 7 अक्तूबर से 24 नवंबर के बीच किया जाएगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments