Homeखेलबुमराह विदेश में सर्वाधिक पांच विकेट लेने वाले भारतीय 

बुमराह विदेश में सर्वाधिक पांच विकेट लेने वाले भारतीय 

लंदन। जसप्रीत बुमराह (5/74) का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोला। इस बार मैदान ऐतिहासिक लॉर्ड्स था, जहां उन्होंने पहली बार पारी में पांच विकेट लेते हुए 400 रन पार करते दिख रहे इंग्लैंड को 387 रन पर रोक दिया। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 15वीं बार पारी में पांच विकेट लिए। उन्होंने विदेशी धरती पर 13वीं बार पारी में पांच विकेट लेकर महान कपिल देव (12) को भी पीछे छोड़ दिया। बुमराह ने सीरीज में दूसरी बार पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने लीड्स टेस्ट में भी पांच विकेट चटकाए थे। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर केएल राहुल के अर्धशतक (53*) के अर्धशतक से तीन विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। पहले दिन अंगुली चोटिल कराने वाले ऋषभ पंत 19 पर खेल रहे हैं। टीम इंग्लैंड से अभी 242 रन पीछे है। राहुल ने करुण नायर (40) के साथ 61 रन जोड़े।

 

इससे पहले बुमराह ने दूसरे दिन की सुबह ही 11 रन के अंतराल में तीन विकेट निकालकर मेजबानों को संकट में डाल दिया, लेकिन एजबेस्टन में 184 रन की पारी खेलने वाले जेमी स्मिथ (51) और ब्रायडन कार्स (56) ने अर्धशतक जड़ते हुए इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। जो रूट (104) ने दूसरे दिन पांच रन ही बनाए, लेकिन 37वीं शतक जड़ते हुए उन्होंने रिकॉडर्डों की झड़ी लगा दी। यह उनका लॉर्ड्स पर आठवां शतक रहा और उन्होंने भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने के स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। यह उनका भारत के खिलाफ 11वां शतक रहा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments