EMCA ने की पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग, दिया ज्ञापन
प्रयागराज के चर्चित पत्रकार संगठन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने आज जिलाधिकारी प्रयागराज को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतापगढ़ जनपद के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत की निष्पक्ष जांच एवं परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ ही आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
बता दें कि आज सुबह 10:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र पाठक एवं अध्यक्ष संदीप तिवारी की अगुवाई में दर्जनों पत्रकारों ने जिलाधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन देकर पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
गौरतलब है कि पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या कुछ दिनों पूर्व ही हुई है, उन्होंने शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाई थी जिसके बाद से लगातार वह शराब माफियाओं के निशाने पर थे, सुलभ श्रीवास्तव ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने जान की गुहार भी लगाई थी इसके बावजूद प्रशासन ने कोई भी ध्यान नहीं दिया। अब उनकी मौत के बाद पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है ।
खबर नीतेश सोनी
