आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए सरकार ने निकाली बंपर भर्ती
प्रदेश में आंगनवाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 28 जिलों ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
प्रदेश के सभी 75 जिलों में तीन श्रेणी में लगभग 53000 पदों के लिए भर्ती होनी है। 3 जुलाई तक सभी जिलों को विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए।
गौरतलब है कि पिछले 10 से 12 सालों से आंगनवाड़ी व सहायिकाओं के पदों पर भर्ती नहीं हो पाई है। इससे प्रदेश के सभी जिलों में तीन श्रेणी के लगभग 53 हजार से अधिक पद रिक्त है। राज्य सरकार ने चुनावी साल को देखते हुए सभी जिलों में आंगनवाड़ी की रिक्त पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं ।
इसके मद्देनजर बाल विकास विभाग ने 29 जनवरी को ही भर्ती की प्रक्रिया का निर्धारण करते हुए चयन समिति का गठन कर दिया था ।साथ ही सभी जिलों को ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रारूप भी उपलब्ध कराए गए थे। लेकिन corona के बढ़ते संक्रमण की वजह से भर्ती प्रक्रिया अभी नहीं हो पाई ।सभी जिलों को अपने-अपने जिलों की परियोजनाओं पर रिक्त पदों के मुताबिक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने को कहा था। इसी कड़ी में जिले के स्तर विज्ञापन जारी होने लगे हैं।
Samiksha
